फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले गए चौकी इंचार्ज, शोर हुआ अपहरण का

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर नईबस्ती में शुक्रवार की शाम पुलिस लिखी बुलेट से एक युवक का अपहरण किए जाने का शोर हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खोजबीन शुरू हुई तो पता लगा कि युवक पूर्व में आपराधिक मामलों का आरोपी रहा है और उसे पूछताछ के लिए सरैयां चौकी प्रभारी ले गए थे। पूछताछ के बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

पांडेयपुर नईबस्ती निवासी जयप्रकाश चौहान को उसके घर से पुलिस लिखी बुलेट से आए दो लोगों द्वारा पिस्टल सटा कर अपहरण करने की सूचना कैंट पुलिस को दी गई। जयप्रकाश की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सारनाथ की रहने वाली एक महिला से जमीन संबंधी विवाद में उसके पति का अपहरण किया गया है। इस सूचना को वायरलेस सेट पर प्रसारित कर जयप्रकाश की खोजबीन शुरू की गई तो पता लगा कि वो सरैयां पुलिस चौकी में मौजूद है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जयप्रकाश एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामलों का आरोपी है। उसे पूछताछ के लिए चौकी इंचार्ज ले गए थे और फिर छोड़ दिया गया। अपहरण की सूचना पूरी तरह से गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें