फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों ने उठाई स्वच्छ वायु कार्यनीति लागू करने की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशीवासियों ने स्वच्छ वायु कार्यनीति लागू करने की आवाज उठाई है। गुरुवार को क्लाइमेट एजेंडा के बैनर तले जिला मुख्यालय पर पत्र पेटिका और हस्ताक्षर अभियान चलाया। क्लाइमेट एजेंडा अभियानकर्ता एकता शेखर ने कहा कि हालिया प्लेनेटरी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण केवल प्रदेश में ही दो लाख 60 हजार मौतें हुई हैं। ऐसी ही अनेकों रिपोर्टों आ रही है, जो हमारी आबो हवा को जहरीली बता रही है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई ठोस कदम उठा रहा है। इस तरह बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। श्वास संबंधित रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस दौरान रवि, नेहा, प्रदीप, धीरज, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रदीप, सुनील धुरिया, बृजेश, शाइस्ता, शर्मिला, सरिता, राज कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें