फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को सौगात देने दिसंबर में आएंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को सौगात देने के लिए दिसंबर में आएंगे। 15 दिसंबर के आसपास पीएम मोदी का वाराणसी दौरा हो सकता है। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से तैयार गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। पीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

चावल अनुसंधान केंद्र तैयार कर लिया गया है। यहां चावल के उन्नत किस्म के लिए शोध होंगे। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा 533 करोड़ रुपये की लागत से गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर लिया गया है। वरुणा पार क्षेत्र का सीवरेज इस एसटीपी से जुड़ेगा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दिसंबर में वाराणसी दौरे का संकेत दिया है। ऐसे में प्रशासन परियोजनाओं को पूरा कराने में जुटा है।
30 नवंबर को आ सकते हैं सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को वाराणसी आ सकते हैं। देव दीपावली पर समय कम होने के चलते मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर के हेल्प डेस्क का उद्घाटन नहीं कर पाए थे। 30 नवंबर को इसका उद्घाटन करेेंगे और एक दिसंबर को काशी विद्यापीठ परिसर में होने वाले पर्यावरण कुंभ के शुभारंभ सत्र में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें