फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार भीख मांगने पर मारी थी बालक को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। थाना शिवपुर अंतर्गत मेहता नगर स्थित सब्जी मंडी स्थित शराब की दुकान के पास 14 नवंबर को भीख मांगने वाले आठ वर्षीय बालक को बार-बार भीख मांगने के कारण गोली मारी थी। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया। हालांकि गोली चलाने वाला आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर रेलवे स्टेशन से उसरपुरवा भरलाई निवासी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में थे। दोनों के पास से तमंचा व कारतूस मिला बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 14 नवंबर को सारनाथ के रहने वाले रमेश श्रीवास्तव के साथ शराब पी रहे थे। एक लड़का बार-बार पैसा मांग रहा था। कई बार उसको डांट कर भगाया पर वह नहीं माना। साथियों के कहने पर रमेश श्रीवास्तव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से लड़के पर फायर कर दिया। इस मामले में शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें