वाराणसी। मुुंबई फिल्म फेडरेशन की ओर से वाराणसी सिटी से 40 किलोमीटर दूर 300 एकड़ भूमि पर राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग से एक फिल्म सिटी के निमार्ण की योजना है। शुकवार को मलदहिया स्थित होटल में संस्था की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि वाराणसी में एक ब्रांच ऑफिस खोला जाएगा और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देख-रेख में यहां के स्थानीय और आस-पास के क्षेत्रों के युवाओं, कलाकारों, को उचित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाएगा। महासचिव अशोक दूबे ने बताया कि बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को काम की तलाश में मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भटकना पड़ता है। इन प्रतिभाओं को मंच न मिल पाने के कारण वे गुमनामी में चले जाते हैं लेकि न मुंबई फिल्म फेडरेशन के यहां आने के बाद यहां की प्रतिभाओं को तलाश व तराशकर उनके हुनर को प्लेटफार्म दिया जाएगा।