फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में पत्रकार का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सूरजकुंड निवासी पत्रकार विजय उपाध्याय (29) का रविवार की शाम बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार विजय एक्यूट पैंक्रियाटिस रोग से पीड़ित थे और उन्हें नौ अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर विजय के निधन की जानकारी मिलते ही शहर के पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और राजनेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात मणिकर्णिका घाट पर विजय का अंतिम संस्कार किया गया जहां राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें