फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरिडोर की कार्ययोजना पर मुख्यमंत्री की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण पर श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की कार्ययोजना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुहर लगा दी है। आर्किटेक्ट तय कर कॉरिडोर की विश्वस्तरीय डिजाइन बनवाने के निर्देेश के साथ ही उन्होंने विस्तारीकरण के लिए मंदिर परिसर के लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देर रात मंदिर परिसर में स्थित सीईओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री को परिषद की ओर से मंदिर विस्तारीकरण के लिए चयनित भवनों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। हाल ही में न्यास परिषद और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में लिए गए सेवायत संपत्ति व अन्य निर्णयों के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर विस्तारीकरण में आर्किटेक्ट की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसका चयन बहुत ही गंभीरता से होना चाहिए। इन कामों को पारदर्शिता से पूरा करने के लिए जनसंवाद बेहद जरूरी है। जनता को विश्वास में लेकर विस्तारीकरण में उसका समर्थन लिया जाए।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा दरबार में शयन आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विस्तारीकरण के तहत लिए गए भवनों, दुकानों में की गई तोड़फोड़ का भी निरीक्षण किया। परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए शेड आदि को भी देखा।
विज्ञापन

---------------------------
इंटीग्रेटेड डिवीजनल कॉमन बिल्डिंग बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने मंडलीय कार्यालयों को एक इमारत में करने का प्रस्ताव बनाने के साथ ही इंटीग्रेटेड डिवीजनल कॉमन बिल्डिंग के लिए जमीन चिन्हित करने को कहा। इसके तहत जनता की सहूलियत के लिए एक सभी मंडलीय कार्यालयों को एक ही जगह स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें