फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसरों को नोटिस, तीन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए श्रमायुक्त एवं नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दो घंटे तक बैठक की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं और योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित दो परियोजना प्रबंधकों समेत पांच अधिकारियों पर कार्रवाई की। श्रमायुक्त समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता यूपीसीटको, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम मिर्जापुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भदोही और खनन निरीक्षक के अनुपस्थित रहने और कार्य ठीक न होने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुचाएं। नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट अवश्य लगा दें। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था करें। अफसरों को आगाह किया कि कार्यालय को साफ-सुथरा रखें, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, जिससे अच्छे वातावरण में कार्य करने की सीख मिले। वाणिज्यकर समीक्षा के दौरान जीएसटी कलेक्शन और कार्यों का सही उत्तर न देने पर वाणिज्यकर अधिकारी पीके राय को कड़ी फटकार लगाई। स्टांप रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी, खनन विभाग की गहन समीक्षा की। नगरीय विकास अभिकरण के आवास की जांच कराने के लिएकहा। उन्होंने जन शिकायतों, किसान दिवस, किसानों की कर्जमाफी, जमीन से संबंधित विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर दवाओं की उपलब्धता, सड़कों को गड्ढ़ामुक्त, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभागवार समीक्षा की। इसके बाद वह लुंबिनी- दुद्धी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। सहसेपुर और उगापुर मार्केट में सड़क की स्थिति देख अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को कड़ी हिदायद दी कि उगापुर मार्केट की सड़क को 15 दिसंबर तक बेहतर करें। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीम राम सिंह वर्मा, एसडीएम अमृता सिंह, यमुनाधर चौहान, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें