फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के आंदोलन से कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को तेज हो गया। तहसील मुख्यालयों पर लामबंद हुए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। आंदोलन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग को लेकर कर्मचारी तीन दिनी हड़ताल पर हैं। इस दौरान धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। बुधवार से शुरू आंदोलन ने दूसरे दिन तेजी पकड़ ली। ज्ञानपुर तहसील परिसर में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष सुधीर सिंह की अगुवाई में आयोजित धरने में अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन के तीसरे दिन शुक्रवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील (एमडीएम) बंद रहेगा और शिक्षक विद्यालय बंद कर आंदोलन में शामिल होंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन करते एनपीएस का पुतला आग के हवाले कर दिया। संगठन के जिला संयोजक धर्मराज यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांग को सरकार को मानना पड़ेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राकेश सिंह, हरिश्चंद्र पाठक, कृष्णगोपाल, अरुण पांडेय, सूर्यकांत मौर्य, वंशराज, मनोज उपाध्याय, विकास यादव, दिनेश मौर्य, कैलाश यादव, समरजीत आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में केके मौर्या, अनिल सिंह, मनोज शुक्ला, शेर सिंह, सुभाष पाल, चिंतामणि, कीर्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन घनश्याम याव ने किया। इसी तरह औराई, भदोही तहसीलों समेत विभिन्न सरकारी विभागों में कर्मचारियों की हड़ताल का असर देखा गया। जगह-जगह कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। इससे सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ। बुधवार को पहले दिन कर्मचारी नेताओं ने घूम-घूमकर कार्यालयों में कामकाज ठप कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें