फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा संग शतचंडी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर में सोमवार को धूमधाम से निकली कलश यात्रा के बाद नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। संत संतोष जी महराज ने विधि विधान के साथ कलश स्थापना कराया। जन कल्याण के लिए गत वर्ष की भांति इस बार भी पूरे विधि विधान के साथ कलश पूजन और कलश यात्रा के उपरांत नौ दिवसीय शतचंड़ी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इसमें महिलाओं ने 131 कलश की यात्रा निकालकर मंदिर की परिक्रमा की। इसके उपरांत पूज्य संतोष महराज ने विधि विधान के साथ कलश स्थापना कराकर शाम चार बजे शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ कराया। शाम छह बजे महाआरती और प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर की साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने कर्मचारियों को समयानुसार सफाई किए जाने का निर्देश दिया। महायज्ञ में मुख्य भूमिका निभाने वाले फूूलचंद्र तिवारी, गिरजा शंकर तिवारी, राम कृष्ण तिवारी, ब्राह्ममाजीत शुक्ला, शिव भूषण सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, विरेंद्र बागी, नाहक जायसवाल, अनिल मोदनवाल, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें