फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की सोमवार को बालीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें नौ अगस्त से शुरू होने वाले आंदोलन की रूप रेखा पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी डीएन यादव ने बताया की अपनी मांगों को लेकर 9 से 14 अगस्त तक बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 23 अगस्त को डीआईओएस को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। 31 अगस्त को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, समर बहादुर, सीताराम, अनिल कुमार, राम शिरोमणि, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें