फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सिपाही और दरोगा को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता (वाराणसी)। कन्हईसराय चौक गांव में बुधवार की सुबह किशोरी के अपहरण के आरोेपी के दोस्त की तलाश में सादे कपड़ों मेें छापामारी करने गए लोहता थाने के एक दरोगा और तीन सिपाही को ग्रामीणों ने जमकर पीटने के बाद बंधक बना लिया। सूचना पाकर लोहता सहित आसपास के छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और दरोगा व तीनों सिपाही को तीन घंटे के बाद मुक्त कराया जा सका। इसके बाद देर शाम 10 थानों की फोर्स, एक कंपनी पीएसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो के साथ एसपी ग्रामीण ने गांव में सर्च आपरेशन चलाकर 26 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रकरण को लेकर थानाध्यक्ष लोहता राम कुमार सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए एसएसपी ने निलंबित कर जांच बैठाई है। पुलिस की ओर से लोहता थाने मेें हाजी यासीन सहित 26 लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में तीन थानों की फोर्स, एक प्लाटून पीएसी और एक क्यूआरटी तैनात की गई है।
लोेहता थाना अंतर्गत धमरियां गांव निवासी 16 वर्षीय युवती का अपहरण जुलाई के पहले हफ्ते में हुआ था। मामले को लेकर सिगरा थाना के औरंगाबाद निवासी शाहिद के खिलाफ लोहता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस को पता लगा कि शाहिद की धमरिया निवासी एक युवक से बातचीत होती है। इस सूचना पर सादे कपड़े में दरोगा भूपेंद्र सिंह और सिपाही मैनेजर चौहान, पवन व राहुल प्रसाद धमरिया गए तो पता लगा कि शाहिद का दोस्त कन्हईसराय चौक स्थित अपने नाना हाजी यासीन के घर में है। इस सूचना पर दरोगा और तीनों सिपाही कन्हईसराय चौक गांव जाकर हाजी यासीन के घर में घुस गए।
विज्ञापन

हाजी यासीन का आरोप है कि दरोगा और तीनों सिपाही के साथ अपहृत किशोरी के घर के भी तीन-चार लोग थे। सादे कपड़ों में घर में घुसे पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने बदसलूकी शुरू की तो उन्हें बदमाश समझ कर आसपास के लोग एकजुट हो गए और सभी की पिटाई करने के बाद रस्सी से खंभेे से बांध दिए। हाजी यासीन ने बताया कि इस बीच किशोरी के घर वाले भाग निकले। हालांकि दरोगा और सिपाही चिल्लाते रहे कि वो पुलिसकर्मी हैं लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक ना सुनी। देर शाम एसपी ग्रामीण ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया और 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर 26 लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। 26 चिह्नित लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें