लालानगर। शनिवार को देर रात प्रोटोकॉल के हिसाब से लगभग 3 घंटे विलंब से पहुंचे पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री एवं भदोही जनपद के प्रभारी ओमप्रकाश राजभर का गोपीगंज में जोरदार स्वागत किया गया। प्रभात जायसवाल के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उन्हें मां विंध्यवासिनी का चित्र एवं यथार्थ गीता भेंट की गई। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी वर्गों के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी सरकार वादों पर नहीं विकास पर भरोसा करती है। अल्पाहार लेने के बाद राजभर नगर पालिका चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता के आवास पर पहुंचे और वहां भी वहां भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान विशंभर जायसवाल, शिवजी जायसवाल, शिव शंकर गुप्ता, मोहित उमर, पिंटू यादव, जितेंद्र गुप्ता, रवि पांडेय आदि मौजूद थे।