फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमवी फीडर में खराबी आने से कई गांवो की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश के चलते जिले के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। डोभी इलाके के रायपुर में हाईटेंशन तार टूट गया, जिसके चपेट में आकर दो महिलाएं झुलस गईं। कई जगह से तार टूटने और ट्रांसफार्मर जलने की सूचना है, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

डोभी क्षेत्र के रायपुर गांव में 33 केवी का तार शुक्रवार रात्रि टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से गांव की राम पहलवान यादव की पत्नी रामा देवी व राम प्रवेश की पत्नी गिरजा देवी झुलस गईं। ग्रामीणों ने विभाग को सूचित करने के साथ ही घायलों को निजी चिकित्सालय के जाया गया जहा इलाज चल रहा है। महिलाओं को जानकारी नहीं थी कि रास्ते में तार टूटकर गिरा है। खेत की तरफ जाते समय करंट की चपेट में आ गईं। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के शिवपुर (रामपुर ) गांव में लगे बिजली के पोल के स्टे तार में करंट प्रवाहित होने से एक भैंस की मौत हो गई। किसान रामचरण पाल के घर से चंद कदम पर लगे ट्रांफार्मर से दोपहर में चिंगारी निकली, जिससे दरवाजे के सामने बंधी भैस बिदक गयी और इधर उधर भागने लगी। खंभे के बगल लगे स्टे तार से चिपक गई और उसकी मौत हो गई।
जंघई विद्युत उपकेंद्र के तीन फीडर से एमवी, रूरल व रेलवे फीडर से सप्लाई की जाती है। शनिवार भोर मे हुई बरसात से एमवी फीडर की सप्लाई में खराबी आ गई, जिसे देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। इससे बभनियांव, मोलनापुर, चौकीकला, गोधना, किसुनदासपुर, चौकीखुर्द, अगहुआ, चकिया, चौधरीपुर, अलापुर, हवेली, अमाई, कसेरवा सहित दो दर्जन से अधिक गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जेई राकेश दुबे का कहना है कि फाल्ट ठीक करने का कार्य किया ज रह है। शीघ्र ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। खेतासराय के जोगियाना मोहल्ले में चबूतरे पर लगा ट्रांसफार्मर शनिवार की सुबह हल्की बारिश के दौरान फुंक गया। शार्ट सर्किट से कारण 250 केवीए का ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल गया। इससे मोहल्ले के सैकड़ों घरों और दुकानों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। अरिहंत इंटर कालेज के पास लगे इस ट्रांसफार्मर में चारों ओर जाली भी नहीं लगी है, जिससे कारण कभी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें