फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। यही वजह है कि अस्पतालों में वायरल फीवर और डायरिया के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह से ही भर गई थी। इमर्जेंसी में भी कई मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव सेहत पर भारी पड़ने लगा है। मौसम का मिजाज दिन-ब-दिन बदलता जा रहा है। हल्की बूंदाबांदी और और धूप के चलते मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इससे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल मरीजों से पटी हुई है। मौसमी बीमारियों से पीड़ित हर रोज सैकड़ों की संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, डायरिया, डिहाइड्रेशन और उल्टी दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 875 मरीजों को देखा गया। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी में 60 मरीजों का इलाज किया गया। हालांकि सीएचसी और पीएचसी पर नजर डालें तो आंकड़ा हजारों में पहुंच जाएगा। जिला चिकित्साल के डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे मौसम मेेें बीमारियों से बचने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान में लापरवाही के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में शुद्घ पानी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग, जल्दी पचने वाला हल्का भोजन, दूध और मठ्ठे का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें