वाराणसी। इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को आम सभा की संयुक्त बैठक के बाद पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके साथ ही दीवानी कचहरी परिसर से जुलूस निकाल डीएम पोर्टिको के नीचे पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं की मांग है कि पीडि़त परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। संयुक्त बैठक की अध्यक्षता सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय और संचालन महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी ने किया। प्रदर्शन में बनारस बार अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री रजनीश मिश्र, हरिशंकर सिंह, अशोक सिंह प्रिंस, एहतेशाम आब्दी, महेंद्र अग्रवाल, शिवपूजन सिंह गौतम, अनुज यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अनिल रघुवंशी, विवेक सिंह, रंजन मिश्र, मुकेश मिश्र, विजय शंकर सिंह, बृजबिहारी चौबे, अभिमन्यु मिश्र, पुनीत सिंह, प्रभाशंकर मिश्र, अजय बरनवाल, चंदन सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।