फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के निर्माण में अतिक्रमण बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के सर्विस लेन पर अतिक्रमण से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर एनएचआई ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। पूर्व में कई बार अतिक्रमण हटाने के बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद से वाराणसी तक जीटी रोड को सिक्सलेन बनाया जा रहा है। कई प्रमुख बाजारों के अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए वहां ओवरब्रीज बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोपीगंज नगर में ओवरब्रिज बनना है। सिक्सलेन निर्माण के दौरान जीटी रोड के दोनों तरफ के डिवाइडर को तोड़कर सर्विस लेन को सड़क में मिला लिया गया है। आजाद नगर के पास मार्ग डायवर्जन का बोर्ड लगाकर आवरब्रीज का काम भी शुरू हो गया लेकिन सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन पर ठेले और खोमचे वालों के अतिकम्रमण से काम तेजी नहीं पकड़ रहा है। अतिक्रमण न हटने से हाईवे का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। एनएचआई के अधिकारियों ने डीएम को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। सीओ वीके सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई है। एक-दो दिन में अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण न हटा तो सभी की सूची बनाकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें