फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के नुकसान की भरपाई को चार सूत्रीय मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। किसान सभा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें संगठन के लोगों ने मांग किया कि बीते दिनों लगातार आई आंधी और चक्रवात के साथ हुई बरसात की दैवीय आपदा में किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। जिसकी भरपाई सरकार करें।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए किसान सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस के रुप में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारा लगाया। बाद में मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो संगठन की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों को बर्बाद फसल का उचित मुआवजा देने, जर्जर बिजली के तारों को बदलने और बिजली आपूर्ति को नियमित करने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों के संपूर्ण कर्जे को माफ किया जाए। उन्नाव जिले के बलात्कार के आरोपी विधायक के साथ कश्मीर में रेप के आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान विरेंद्र कुमार, फतेह बहादुर यादव, श्रीराम सिंह, वसंत राजभर, शीला देवी, वसी अहमद खां, राजेश वर्मा, अजमल बेलाली, मुहम्मद हफीज, शमीम अहमद, दुर्ग विजय सहित अन्य लोग शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें