वाराणसी। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं आयुक्त ग्राम्य विकास ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा की। कहा कि 20 मार्च के पूर्ण निर्माणाधीन कार्यों को हर हाल में पूरा कर लें। ऐसा न करने पर खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। 31 मार्च तक किसी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। कहा कि किसी भी जिले में ग्रामीण आवास निर्माण की स्थिति ठीक नहीं है। काम की प्रगति बेहद खराब है। जिन ग्राम पंचायतों में पांच से अधिक आवास अपूर्ण है, उनसे संबंधित स्थानीय अधिकारियों की सूची भेजने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा मौजूद थे।