फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी टेक् नेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। देखना है जो मेरी उड़ान को और ऊंचा कर दो आसमान को...। आईआईटी बीएचयू के एयर शो में युवाओं का जज्बा कुछ ऐसा ही था। जिमखाना ग्राउंड पर हुए इस शो में आईआईटीयंस ने वाटर रॉकेट, प्लेन, हेलीकॉप्टर, ड्रोन उड़ाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उधर, स्वतंत्रता भवन, राजपूताना ग्राउंड सहित विभागों में लगे मॉडलों को देखने के लिए भी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में चल रहे तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव टेक्नेक्स 2018 और संस्थान दिवस का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रो. वीरभद्र मिश्र मेमोरियल एयरशो आकर्षण का केंद्र रहा। भावी इंजीनियरों ने एक से बढ़कर एक प्लेन, रॉकेट, ड्रोन, आरसी आईसी इंजन प्लेन, इलेक्ट्रिक प्लेन सहित 19 अलग-अलग हवाई मॉडलों का करतब दिखाकर सभी को हैरत में डाल दिया। शहरक्यूलिसश नामक जहाज से अतिथियों पर पुष्पवर्षा भी की गई। इस दौरान हाथ के इशारे से चलने वाला ड्रोन आकर्षण का केंद्र रहा।
न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर बीएन मिश्रा के देखरेख में आस्ट्रेलिया से आई सू लेनॉक्स ने दीप जलाकर शो का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने आईआईटीयंस को बधाई दी। अध्यक्षता प्रो. राजीव संगल ने की। समारोह में छात्र अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय, यश शर्मा, नितिश जायसवाल, अनुज अग्रवाल, कर्तव्य जैन आदि मौजूद रहे। उधर विप्रो के रित्विक बताबयाल, डब्बावाला कंपनी से पवन अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। गीतकार और लेखक पीयूष मिश्रा द्वारा प्रस्तुत गुफ्तगू कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। अंतिम दिन आईआईटी बीएचयू के साथ साथ दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ आदि जगहों से आए प्रतिभागियों में सर्टिफिकेट बांटे गए। इससे पहले प्रतिभागियों ने इंस्टीट्यूट डे के उपलक्ष्य में विभागों में जाकर वहां छात्र-छात्राओं द्वारा लगे प्रोजेक्ट को देखा और इसके प्रयोग, लागत, उपयोग बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें