फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही महोत्सव में बिखरेगी सतरंगी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। हाथ के हुनर से मखमली कालीनों को रचकर पूरी दुनिया में नाम कमा चुके भदोही जिले की प्रतिभाओं को भी मंच देने की तैयारी है। खेल, सांस्कृतिक विरासत और सेहत से जुड़ी गतिविधियों के जरिए युवा शक्ति को नई ऊर्जा, संस्कार और स्वास्थ्य धन देने के लिए जिले में ‘भदोही महोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। 16 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय आयोजन को भव्य रूप देने की पूरी तैयारी की गई है। भदोही महोत्सव समिति के सदस्य चर्चित फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कृष्णा मिश्रा और चिकित्सक डॉ. एके गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता में महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

भदोही नगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मिश्रा ने कहा कि कारपेट के मामले में भदोही जिले का नाम विश्व स्तर पर है, लेकिन सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद में शून्य है। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें समुचित मंच नहीं मिल पा रहा है। इसी मकसद से भदोही महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एथलेटिक्स, मैराथन, वॉलीबाल, फुटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन के अलावा दिव्यांग मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत-संगीत, कवि सम्मेलन, मुशायरा और लोक परंपरा के कार्यक्रमों को स्थान दिया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि तीन दिन तक जिले में सांस्कृतिक-खेल और अन्य कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखरेगी। कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारों को भी मंच पर उतारा जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इस मौके पर सीए केपी दुबे, महिला जागरूक मंच की शालिनी गुप्ता, शैलेंद्र कुमार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें