वाराणसी। मौलवी बाग स्थित सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि 22 वर्षों तक नगर निगम की बागडोर भाजपा के हाथ में रही और शहर का बेड़ा गर्क होता रहा। शहरवासी पीने के साफ पानी के लिए परेशान हैं तो बजबजाते सीवर के कारण कई इलाकों में गलियों से निकलना दूभर है। इस बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि महिलाओं की रक्षा की दुहाई देने वालों के राज में बीएचयू में आधी रात बच्चियों को लाठियों से पीटा जा रहा है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने शिक्षामित्रों पर लखनऊ में बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कराया। डॉ. केपी यादव ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आती है सांप्रदायिक उन्माद को बढ़ावा देती है। संचालन राजकुमार जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान जितेंद्र यादव, गोपालजी यादव, राजनाथ यादव, डॉ. उमाशंकर यादव, गिरिजापति सिंह यादव, लालू यादव, उमा यादव, प्रियांशु यादव, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।