क्षेत्र पंचायत के सभागार में चल रहे ग्राम प्रधानों के 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दूसरे दिन बुधवार को ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खंड शिक्षाधिकारी राघवेंद्र प्रसाद सिंह ने मिड-डे-मील एवं शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी दी। सीडीपीओ वृंदा सिंह ने आंगनबाड़ी एवं पुष्टाहार के विषय में बताया। एडीओ समाज कल्याण दिनेश गुप्ता ने पेंशन एवं विभाग से संबंधित जानकारी दी। इस पर प्रधानों ने असंतोष व्यक्त करते हुए उनके उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंचल, बृजलाल यादव, मनीष राय, सत्यानंद पाठक, राजेंद्र यादव, शोहराब शाह, विजयशंकर राव, प्यारेमोहन यादव, प्रेमप्रकाश तिवारी, धर्मचंद्र राम, ईश्वरचन्द्र राय, सूर्यभान राय, अजय राय आदि उपस्थित थे। अंत में एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा ने प्रशिक्षण सत्र का समापन किया।