फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। जंघई में डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम हटवाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस फोर्स पीछे हट गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सरायममरेज थाना क्षेत्र के भुलेन गांव निवासी बसंत यादव की पुत्री निशा यादव (17) नागरिक इंटर कालेज जंघई में हाईस्कूल की छात्रा थी। वह बुधवार को स्कूल से घर लौट रही थी। जंघई-दुर्गागंज सड़क पर दुर्गागंज तिराहे पर पहुंची थी तभी जंघई से दुर्गागंज की तरफ जा रही तेज रप्तार डंपर की चपेट में आ गई। डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इस बीच, जंघई चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। एसओ सरायममरेज प्रदीप राय, सीओ हंडिया बृज नारायण यादव, एसडीएम कुलदेठव सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिलाया तो 3:30 बजे जाम समाप्त हो गया। सरायममरेज पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव निवासी नौसाद आलम (30) अपने भाई मोहम्मद कलाम( 20) व नवाब हुसैन ( 22) के साथ किसी काम से बाजार गया था। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जौनपुर रायबरेली हाईवे पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। बाइक चला रहे नौसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे दोनों भाई घायल हो गए। मैजिक पर सवार वाराणसी के रोहनियां थाना क्षेत्र के उदयराजपुर निवासी सेवालाल (52) एवं राकेश (32) निवासी केसरीपुर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरंों ने कलाम और नवाब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि टाटा मैजिक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, जंघई मार्ग पर स्थित नेता नगर में कार के धक्के से उमापुर निवासी आशीष (22) पुत्र जयनाथ घायल हो गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मई गांव निवासी अनूप गोसाई (20) अपनी मां को दवा दिलाने बाइक से नौपेड़वा बाजार गया था। सवारी जीप के तेज धक्के से मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। लोगों ने दोनों को पीएचसी पर पहुंचाया, जहां से अनूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें