फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की प्रवृति बदले तो थमे भ्रष्टाचार : रश्मि गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका सतर्कता विभाग के संयोजन में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह में ‘भ्रष्टाचार उन्मूलन पर चर्चा’ विषयक संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक रश्मि गोयल ने कहा कि पारदर्शिता ही भ्रष्टाचार उन्मूलन का मूल मंत्र है। समाज में भ्रष्टाचार उन्मूलन तभी संभव है जब हम समाज की प्रवृत्ति बदलें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार कर जन सहभागिता के माध्यम से हम भ्रष्टाचार पर काबू पा सकते हैं। संगोष्ठी में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक वीके श्रीवास्तव, पूर्व मुख्य यांत्रिक इंजीनिर एके सिंह, आरआर झा ने भी विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर सतर्कता विभाग द्वारा प्रकाशित सतर्कता बुलेटिन का विमोचन हुआ। अमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में डीरेका कर्मचारियों ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘नमक का दारोगा’ का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें