फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जन्माअष्टमी में नहीं मिलेगा रोहिणी नक्षत्र का योग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में अर्धव्यापिनी अष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार 14, 15 अगस्त को दो दिन जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। दोनों ही दिन रोहिणी नक्षत्र का अभाव रहेगा। गृहस्थ सोमवार को और वैष्णव जन मंगलवार को कान्हा की झांकियां सजाएंगे।
विज्ञापन

महावीर पंचांग के अनुसार भादों कृष्ण पक्ष की अष्टमी सोमवार की रात 7:46 बजे लग जाएगी और 15 अगस्त की शाम 5:40 मिनट तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र मंगलवार की रात 2:31 मिनट से आरंभ होकर बुधवार की रात 12:50 मिनट तक रहेगा। ऐसे में अष्टमी और रोहिणी का योग इस बार श्रीकृष्णावतार में नहीं मिलेगा। गृहस्थ सोमवार को रात्रिव्यापिणी अष्टमी में कृष्णावतार व्रत रख सकेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. रामेश्वरनाथ ओझा के अनुसार उदया तिथि का मान होने से कृष्ण जन्मोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें