फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस यादव-BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद चंदौली के पूर्व एआरटीओ प्रवर्तन आरएस यादव के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला जारी है। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पहड़िया स्थित करीब 17 करोड़ की भूमि को आरएस यादव की बेनामी संपत्ति बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने आयकर आयुक्त, डीएम, एसएसपी समेत अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

प्रमोद सिंह का कहना है कि पांडेयपुर-आशापुर मार्ग स्थित मवइयां में गोरखपुर के सहजनवा निवासी राजमन के नाम से 17 बिस्वा जमीन है। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई गई है। शिकायती पत्र में कहा है कि राजमन न तो नौकरीपेशा हैं और न ही उनका कोई कारोबार है। राजमन आयकर रिटर्न भी नहीं भरते हैं। उन्होंने दावा किया कि ये जमीन आरएस यादव की बेनामी संपत्ति का हिस्सा है। आरएस यादव और राजमन दोनों सहजनवा क्षेत्र के रहने वाले हैं, दोनों में पुराने संबंध हैं। यादव ने राजमन के नाम से जमीन खरीदी है। इस प्रापर्टी को सीज कर जांच करने की मांग की है। बता दें कि आरएस यादव की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय और विजिलेंस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें