फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जीएसटी पर वर्कशॉप का आयोजन चीतनाथ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में किया गया। सर्राफा व्यापारियों एवं स्वर्ण कारीगरों के साथ वाणिज्यकर विभाग की ओर से आयोजित वर्क शॉप में अधिकारियों ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

इस अवसर डिप्टी कमिशनर रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पहले जो कर के उपर कर लगता था। उसे समाप्त कर दिया है। पूरे देश में एक समान कर प्रणाली 1 जुलाई से लागू कर दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार कनौजिया ने कहा कि जिन व्यापारियों का जीसएटी एन नंबर नहीं आया है। वह संबंधित खंड अधिकारियों से संपर्क कर प्राप्त कर लें। बताया कि जीएसटी पोर्टल पर पुराने पंजीकृत व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन पुन: शुरू होगा। यह तीन माह तक लगातार चलता रहेेगा। इस अवसर पर वाणिज्य कर अधिकारी दिनेश कुमार एवं असिस्टेंट कमिश्नर अभय कुमार मिश्र ने भी व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया। वर्कशॉप में संतोष वर्मा, अनूप वर्मा, अर्जुन सेठ, जवाहर लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दिनेश वर्मा और संचालन चंद्रिका प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें