काशी आने वाले पर्यटकों के साथ तहजीब के साथ पेश आने के लिए 110 स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से फास्टेक प्रशिक्षण शुक्रवार के साकेत नगर के केशरी प्लाजा में हुआ। साफ-सफाई से लेकर खाद्य सामग्री परोसने तक के तरीके बताए गए। भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक अंकेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य विभाग के राजेश कुमार, पंकज कुमार यादव, राज कुमार यादव, संतोष कुमार और विजय बहादुर ने वेंडरों को खाद्य सुरक्षा के विभिन्न आयामों और स्वच्छता के प्रति प्रशिक्षित किया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय/अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करने के प्रेरित किया। अंकेश्वर मिश्रा ने न किट दिए। स्ट्रीट फूड वेंडरों को शपथ दिलाई गई। धन्यवाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित ने किया।