बनारस बार एसोसिएशन का मतदान दो जनवरी 2026 व सेंट्रल बार एसोसिएशन का मतदान 3 जनवरी 2026 को होगा। दोनों बार एसोसिएशन की मतगणना चार जनवरी को होगी। दोनों बार एसोसिएशनों ने नई एल्डर्स कमेटी का भी गठन कर दिया है। अब एल्डर्स कमेटी चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगी। बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी व महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि चेयरमैन अमरनाथ शर्मा के साथ प्रमोद पाठक, शमीम अहमद, सुरेश लाल श्रीवास्तव व नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सदस्य होंगे। तारक नाथ गांगुली विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। दूसरी ओर सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए राधेलाल श्रीवास्तव को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। जबकि उनके सहयोगी के रूप में विजय शंकर रस्तोगी, महफूज आलम, अशोक सिंह प्रिंस, मोहन सदस्य होंगे। सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दुबे व महामंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि क्षत्रधारी सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी। जबकि विशिष्ट सदस्य के रूप में अश्वनी कुमार, जयप्रकाश सिंह जेपी, विंध्याचल चौबे, कमलेश यादव, कन्हैया पटेल नामित किए गए हैं।