फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 1.95 करोड़ से 11 सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी व मछली शहर विधानसभा सभा क्षेत्र के 11 सड़कों को त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 95 लाख 99 हजार बजट आवंटित हो गया है। निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक कई सड़कें जर्जर हैं। ऐसे में इन सड़कों पर आवागमन करना राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। वहीं गड्ढों में जाने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और हादसे की संभावना रहती है। ऐसे में लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वालेे मार्ग से यात्रा करना दूभर हो रहा है। इन समस्याओं से निजात के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर शासन ने मल्हनी व मछली शहर विधानसभा सभा क्षेत्र के 11 मार्गों के इंटरलॉकिंग के नवनिर्माण के लिए एक करोड़ 95 लाख 99 हजार की धनराशि आवंटित किया है। इन मार्गों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है।
इन मार्गों का होगा कायाकल्प
मछलीशहर के ग्राम सभा हसिया में पीडब्लूडी सड़क से सभाजीत बिंद के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य, ग्रामसभा मगरा पटेल बस्ती में पक्की सड़क से रमाशंकर पटेल के घर तक इंटरलॉकिंग का नवनिर्माण का कार्य, बधवा जमालपुर मार्ग मनीपुर से जित बहादुर पटेल के मशीन तक, ग्राम सभा बघनरी में जयप्रकाश पटेल के घर से राममूरत पटेल के घर तक, जूनियर हाईस्कूल घनापुर से धावा बार्डर तक, इंटरलांकिंग नव निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसके अलाव मल्हनी विधान सभा में विकास खंड सिकरारा में जाम संपत यादव मास्टर के चक से बबलू यादव एवं जियालाल के घर तक, बाहरपुर में जवाहर लाल यादव बच्चू लाल यादव के घर से लालजी यादव के घर तक, ग्राम जनेवरा में पाल बस्ती तक, ग्राम ताहिरपुर में आरसीसी रोड से लाल बहादुर के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

मल्हनी व मछलीशहर विधान सभा क्षेत्र के 11 सड़कों की इंटरलॉकिंग के लिए शासन से एक करोड़ 95 लाख 99 हजार बजट आवंटित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। -दिलीप कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें