37वें नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए यूपी की रोलबॉल टीम आगरा से गोवा रवाना हुई। उत्तर प्रदेश रोलबॉल संघ के कोषाध्यक्ष रविंद्र कपिल ने बताया कि नेशनल गेम्स में पहली बार रोलबॉल को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी सुनीता गुप्ता को सौंपी गई है। टीम में वाराणसी की जैनब, तन्वी, और वर्षा यूपी टीम में शामिल हैं। वाराणसी से विजया पांडेय कोच, एम भावना मैनेजर की भूमिका निभाएंगी। दोनों टीमें 26 अक्तूबर को गोवा एक्सप्रेस से रवाना हुईं। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संतोष श्रीवास्तव, अध्यक्ष राकेश त्यागी, रीना सिंह, आरके पांडेय ने टीम को शुभकामनाएं दीं। वहीं, पुरुष टीम में धीरेंद्र प्रताप (कप्तान), शुभम कश्यप (उप कप्तान), अजय, सत्यम श्रीवास्तव, ओम शिव ओम, सचिन सैनी, तृभवन, श्रेयस श्रीवास्तव, मिलिंद शर्मा, खेतान सैनी, गोविंद, प्रयाग हैं। जबकि संतोष श्रीवास्तव कोच , शजहवेज अली सह-कोच, नीरज शर्मा मैनेजर बनाए गए हैं। संवाद