फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : खड़ी ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, चालक समेत 11 यात्री घायल

Fri, 29 Mar 2019 12:41 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
खड़ी ट्रक में घुसी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस सड़क हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह 6:45 बजे प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही कैंट डिपो की रोडवेज बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में चालक समेत कुल 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एबुंलेस से वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
घायलो में बस चालक प्रशांत सिंह, परिचालक संतोष सिंह, गोपीगंज निवासी मालती दुबे, यशोदा देवी, मध्यप्रदेश के निवासी छोटे राणा पाल, सिंगरौली के निवासी आशीष शाह, रघुराई शाह, प्रयागराज के हंडिया निवासी हसनरजा, कानपुर के जमील अहमद, बसीर अहमद, प्रयागराज के बरौत निवासी कमलाशंकर साहू, भिंड जिले के बलवीर पाल शामिल है। कैंट डिपो की बस कानपुर से यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए आ रही थी। तभी ये हादसा हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें