ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में मात्र पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका। 104 प्रार्थना पत्रों में 99 लंबित रह गए। ज्यादातर मामलों में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। 104 में 95 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। छह थानों में एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका।
ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम मान सिंह शिकायतें सुनी। राजस्व एवं पुलिस टीम को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर शिकायतें निस्तारित करें। यहां कुल आठ प्रार्थना पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका। औराई में एसडीएम आकाश कुमार ने समस्याएं सुनी। यहां 28 शिकायतों में तीन निस्तारित हुए। एसडीएम ने कहा कि ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़े आ रहे हैं। जिससे टीमें एक साथ जाकर हकीकत देखें। सुरियावां में सीओ अजय चौहान, कानूनगो रमाशंकर यादव ने शिकायतों का निस्तारण किया। यहां छह मामलों में सभी लंबित रह गई। सभी के निस्तारण के लिए टीम रवाना की गई। इस मौके पर लवकुश, अमरेश दूबे, प्रेम बाबू आदि रहे। गोपीगंज में नौ में एक, चौरी में दो में एक का भी नहीं निस्तारण नहीं हुआ। दुर्गागंज में प्रभारी निरीक्षक संजय यादव ने शिकायतें सुनी। आठ प्रार्थना पत्रों में एक निस्तारित हुआ जबकि सात लंबित रह गए। ऊंज में पांच प्रार्थना पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ। भदोही कोतवाली में 14 में किसी का निस्तारण नहीं किया गया। पुलिस विभाग के मुताबिक 104 प्रार्थना पत्रों में 95 राजस्व विभाग से जुड़े रहे। नौ थाना और कोतवाली में छह पर आए प्रार्थना पत्र लंबित रह गए।