12वां प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 रविवार को एक लाॅन मे अयोजित हुआ। मौर्य कुशवाहा चेतना मंच और सम्राट अशोक युवा क्लब लोहता की ओर से बबलू मौर्य के संयोजन और आनंद मौर्य की अध्यक्षता में हुए समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं सहित कुल 103 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों ने सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। शुभारंभ डॉ. प्राची कुशवाहा, बद्री प्रसाद और डॉ. महेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में नई ऊर्जा भरते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। सम्मानित होने वालों में कोमल मौर्या, शिप्रा वर्मा, क्रमांक मौर्य, प्रीति मौर्या, वंदना मौर्या, हेमंत मौर्य व अंशुराज शामिल रहे। डॉ. स्मिता कुमारी, मनोज कुमार, रंजीत मौर्य, संतोष मौर्य, राजेंद्र मौर्य रहे।