फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को बिजली बिल में मिले एक रुपये प्रति यूनिट की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सूक्ष्म, लघु उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक रुपये प्रति यूनिट छूट दी थी, लेकिन आजतक इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ। उद्यमियों ने ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। उद्यमियों की तमाम दिक्कतों और समस्याओं को ऊर्जामंत्री ने गंभीरता से लिया और हर हाल में निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विनायक प्लाजा में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए आरके चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल में विकास की असीम संभावनाएं हैं। पास पड़ोस के राज्यों की तुलना में इसकी दरें तथा नए स्थापित होने वाले उद्योगों का इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की छूट बिल में ही समायोजित करने का निवेदन किया गया। ऊर्जामंत्री ने बताया कि 10,500 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना की 2021 तक की जाएगी। राजेश भाटिया ने फ्री होल्ड का मुद्दा उठाया।
बैठक में महानगर उद्योग व्यापार समिति से प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, काशी प्रतिनिधि व्यापर मंडल से राज कुमार शर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से राकेश जायसवाल, संयुक्त व्यापार समिति से विपिन अग्रवाल, बिल्डर्स एसोसिएशन से अनुज डिडवानिया, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन से राहुल मेहता, वाराणसी ऑटो मोबाइल से यूआर सिंह, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से अवधेश गुप्ता, दीपक बजाज, घनश्याम जायसवाल, रजनीश कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें