वाराणसी। युगल शहीद बाबा की स्मृति में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन गुरुवार को बाबतपुर स्थित गैस प्लांट के पास किया गया। इसमें कुश्ती की 40 प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें सबसे बड़ी कुश्ती उत्तर प्रदेश केसरी गोपाल पहलवान डीएलडब्ल्यू और राकेश पहलवान जम्मू कश्मीर के बीच हुई। इसका ईनाम ढाई लाख रुपये रहा।
12 मिनट में उत्तर प्रदेश केसरी गोपाल पहलवान ने राकेश पहलवान को चित करके ढाई लाख का इनाम अपने नाम कर लिया है। दंगल के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंदौली रामकिशुन यादव रहे। इस इस मौके पर पूर्व उत्तर प्रदेश केसरी मनोहर पहलवान, कल्लू पहलवान, पूर्व हिंद केसरी लालजी पहलवान, कैप्टन राजेंद्र सिंह, एशियाड मेडल लिस्ट डब्लू सिंह आदि पहलवान मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में वेद प्रकाश यादव, गोरख यादव, राजाराम कोच आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन तिवारी व अतिथियों का स्वागत सुभाष यादव ने किया। धन्यवाद आयोजक रामसेवक यादव उर्फ मास्टर साहब ने किया।