फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए में हड़ताल से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रविंद्रपुरी के गोयनका गली में वीडीए के जोनल अधिकारी अविनाश कुमार से मारपीट मामले को लेकर तीन दिन से वीडीए का काम ठप है। इससे वीडीए को प्रतिदिन करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं नक्शा, नोटिस और ध्वस्तीकरण का कार्य भी प्रभावित है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने शनिवार को कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई और अवैध निर्माण नहीं टूटा तो यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हड़ताल से अवैध निर्माण को चिह्नित करना, अवैध निर्माण रोकना, ध्वस्तीकरण का कार्य बंद है। सामान्य दिनों में हेल्प डेस्क पर करीब चार से पांच आवेदन आते हैं। वहीं ऑनलाइन भी आवेदन आते हैं। हड़ताल से सभी आवेदनों पर विचार बंद है। इन नक्शों के पास होने पर वीडीए को करीब दो से तीन लाख रुपये प्रतिमाह की आय होती है। वीडीए कार्यालय में 225 नियमित कर्मचारी और 65 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों पर प्रतिदिन करीब चार लाख रुपये वेतन दिया जाता है। हालांकि हड़ताल समाप्त कराने को लेकर 31 को वीडीए में मंथन भी किया जाएगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी का कहना है कि करीब सात लाख का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है।
गिरफ्तारी नहीं तो जारी रहेगा हड़ताल
वीडीए कार्यालय में आंदोलन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 31 दिसंबर अंतिम समय सीमा है। अगर 31 तक अस्पताल का अवैध निर्माण नहीं टूटा तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई पुनरावृत्ति न कर सके। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने कमिश्नर, डीएम व एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। धरने में वीडीए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ अध्यक्ष धन्नी राम, प्रमोद तिवारी, यशोवर्धन त्रिपाठी, शशांक शेखर पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, तहसीलदार अविनाश कुमार, चंद्रभानू, लेखाकार दिनेश कुमार, आरके सिंह, राजेंद्र प्रसाद, हरेंद्र पांडेय, रमेश, अवधेश, मनोज, हीरालाल गुप्ता, जेपी सिंह, इंद्रमणि पांडेय, राजकिशोर सिंह, संतोष ओझा, अनिरूद्ध पांडेय, उषा गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें