फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी आतिथ्य के लिए प्रवासियों को पत्र लिख रहे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासियों को पत्र लिखकर काशी आतिथ्य के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। कहा, काशी आतिथ्य पीएम मोदी का प्रिय विषय है और इसके लिए वे प्रवासियों को आमंत्रित करने में जुटे हैं। विदेश मंत्री ने टेंट सिटी, द्विपक्षीय वार्ता सभागार और हस्तकला संकुल के कार्यक्रम स्थल का नाम भी सुझाया।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान सुषमा स्वराज ने टेंट सिटी का नाम प्रवासी भारतीय कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले व्यक्ति लालेश्वर अग्रवाल नगर नाम देने का सुझाव दिया। सम्मेलन के दौरान टेंट सिटी के सभागार को स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल हस्तकला का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार करने के लिए कहा। बताया, प्रधानमंत्री के बहुत इन्नोवेटिव आइडिया हैं और बनारस को विशेष महत्व देते हैं। यह पीबीडी प्रवासियों के लिए अच्छी सुखद अनुभूति के साथ यादगार होगा।
काशीवासियों के घरों में ठहरने वाले प्रवासियों के कार्यक्रम से पहले मैचिंग कराई जाएगी ताकि पीबीडी के दौरान और घनिष्ठता बन जाए। युवा प्रवासी भारत के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। बताया, सिने स्टार हेमामालिनी द्वारा प्रस्तुत होने वाले गंगा अवतरण की थीम का लीफलेट प्रवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पीबीडी के लिए किए गए कार्यों, वॉल पेंटिंग, स्कूलों में विभिन्न देशों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम, शहर के सौंदर्यीकरण आदि की जानकारी दी। सम्मेलन में बनारसी सिल्क उत्पाद, बनारसी हैंडीक्राफ्ट, बनारसी खानपान और काफी टेबल बुक होगी। प्रवासियों को दी जाने वाली काफी टेबल बुक में बनारस की नई तस्वीर के साथ यहां की ऐतिहासिकता, पौराणिकता और हस्तशिल्प आदि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें