फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएचवी हत्याकांड के अभियुक्त पर होगी रासुका की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले साल फेसबुक पर काशी विद्यापीठ के छात्रनेता से दोस्ती हुई। बुलाने पर बनारस आया और एडमिशन के आश्वासन पर चुनाव प्रचार में छात्रों को डराने धमकाने का काम किया करता था। इसी दौरान आलोक और रोहित से मुलाकात हुई। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी आनंद कुलकर्णी के हवाले से जेएचवी मॉल हत्याकांड के पकड़े गए अभियुक्त, 50 हजार इनामी ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त पर रासुका और गैंगेस्टर लगाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि आलोक की गर्लफ्रैंड की छोटी बहन को परेशान करने और उसे नौकरी से निकलवाने के बाद शोरूम के कर्मचारी प्रशांत ने दोस्तों के साथ मिलकर आलोक को मारापीटा। इस मामले में गर्लफ्रैंड ने आलोक को जलील किया था। तभी प्रशांत को सबक सिखाने के लिए यह योजना बनाई गई। रिशु ने बताया कि वे, आलोक व कुंदन पिस्टल लिए हुए थे। प्यूमा शोरूम में कहासुनी के बाद आलोक ने पिस्टल निकाल लिया। कर्मचारियों ने आलोक को पकड़कर जब पिटाई शुरू कर दी तो रिशु और कुंदन ने अंधाधुंध फायरिंग की।
दो की मौत और दो के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर वे बिहार भाग गए। छात्रनेताओं ने अपराधी दीपक वर्मा से उसकी मुलाकात कराई। वह छात्रनेताओं से मिलने के लिए बनारस आया था। रिशु ने यह भी बताया कि दीपक के कहने पर उसने फायरिंग की। बाद में दीपक वर्मा फरार हो गया। जेएचवी मॉल हत्याकांड के तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी क्राइम ब्रांच विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष लोहता राकेश सिंह, थानाध्यक्ष शिवपुर नागेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

टॉप थ्री में मिला स्थान
वाराणसी। पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी व जेएचवी माल में हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह की गिरफ्तारी प्रदेश की टॉप थ्री सूची में शामिल रही। इसको पुलिस अधिकारियों ने खासा सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें