फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने नहीं चेते तो कबाड़ हो जाएगी आपकी बाइक-कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पंद्रह साल पुराने वाहनों को परिवहन विभाग कंडम घोषित करने जा रहा है। इसके लिए जिले में ऐसे करीब डेढ़ लाख निजी दो पहिया-चार पहिया वाहन सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें से 20 हजार वाहनों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें बाइक, कार, जीप सहित अन्य निजी वाहन हैं। हालांकि वाहन चालकों के पास प्रत्यावेदन के लिए चार महीने का समय है। इस अवधि में वाहन की फिटनेस जांच के बाद उसका पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने 12 सितंबर को 15 साल पुराने वाहनों के नवीनीकरण और पंजीयन के लिए सूचना जारी की थी। इसमें दो महीने की समयसीमा निर्धारित की गई थी। 12 नवंबर तक प्रत्यावेदन नहीं होने के बाद वाहनों के पंजीकरण निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। करीब 20 हजार वाहनों के पंजीकरण को निलंबित किया गया है। अब एक लाख 30 हजार वाहनों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है। वाहन मालिकों के पास अब चार महीने का समय है। इस दौरान प्रत्यावेदन कर वाहनों की जांच के बाद पंजीकरण निलंबन रद्द कर पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें