फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गया छात्र डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/रोहनिया। रोहनिया और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में रविवार को तालाब और पोखरे में डूबने के कारण एक छात्र और वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत अमरा निवासी मजदूर गोवर्धन के चार बेटों और तीन बेटियों में पांचवें नंबर का भरत (13) दोस्तों के साथ गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान वो तालाब में नहाने उतरा और गहरे पानी में जाकर डूब गया। भरत के दोस्त शोर मचाते हुए उसके घर पहुंचे और परिजनों को सूचित किए। परिजनों के अनुसार भरत गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का कक्षा पांच का छात्र था। भरत की मौत के बाद उसकी मां जानकी देवी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंदवा पोखरे में ग्रामीणों ने एक वृद्धा का शव उतराया देखा तो पुलिस को सूचना दी। वृद्धा की शिनाख्त भिखारीपुर की सुखदेई देवी (65) के तौर पर हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वृद्धा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वो रात के समय ही घर से निकल कर भटकते हुए पोखरे के समीप पहुंची होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें