फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

329 शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिक्षक दिवस पर 329 अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा है। बुधवार को इसी खास दिन इनके हाथों में नियुक्ति पत्र होगा। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती के लिए मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 329 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। सभी से विकल्प पत्र भरवाए गए। बीएसए जय सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस पर शाम पांच बजे इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इन 329 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के बाद परिषदीय विद्यालयों में कुल 6646 शिक्षक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें