ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक की कक्षाओं में बृहस्पतिवार को भी गहमागहमी के बीच प्रवेश हुआ। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक काउंटरों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी डटे रहे। एमए,एमकाम और एमएससी में 216 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। महाविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को भी परास्नातक के विभिन्न विषयों की प्रतीक्षा सूची और कटआफ जारी किया गया। दूसरी सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश छह अगस्त तक होगा। बृहस्पतिवार को एमए में 139, एमकाम में 23 और एमससी में 54 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्राचार्य डॉ. प्रदीप नागर डोंगरे ने कहा कि प्रतीक्षा सूची और कटआफ में आने वाले अभ्यर्थी पांच अगस्त तक आनलाइन गेटवे पर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीन और चार अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक प्रवेश लिया जाएगा जबकि छह अगस्त को मात्र एक घंटे 12 बजे तक ही एडमिशन होगा।