फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरिस में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, जमीन चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जिले के पिपरिस में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। पिपरिस में विद्यालय के नाम पर 10 एकड़ जमीन चिह्नित कर जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय विद्यालय के मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में जिले को एक और सौगात मिल गई। मखमली कालीनों के लिए विख्यात भदोही में एशिया का एकमात्र टेक्सटाइल इंस्टीट्यूट आईआईसीटी भदोही में स्थित है। इसके अलावा जवाहर नवोदय और आजादी के समय का अति प्राचीन काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित है। 2015 में सांसद वीरेंद्र सिंह ने परऊपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव बनाया था, लेकिन वहां जमीन नहीं मिली। उसके बाद पिपरिस में 10 एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को उन्होंने प्रस्ताव भेजा था। करीब दो साल बाद बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई, जिससे जिले को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई। इससे जिले में बेहतर शिक्षा की कड़ी में एक और नगीना जुड़ गया। सांसद ने कहा कि देश में करीब एक हजार केंद्रीय विद्यालय हैं। कैबिनेट में मात्र 12 विद्यालयों को मंजूरी दी गई, जिसमें भदोही भी शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र से अस्थाई तौर पर कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था का चयन होने के बाद निर्माण की लागत तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें