फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम, बीएससी सहित आठ पाठ्यक्रमों की हुई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को बीकॉम, बीएससी गणित व बायो समेत आठ पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग आयोजित की गई। बीकॉम की काउंसलिंग में 424 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, बीएससी गणित की काउंसलिंग में 419 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी क्रम में बीएससी बायो में 148 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में शामिल होने के लिए प्रमाण पत्राें का सत्यापन कराया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई काउंसलिंग के तहत बीकॉम, बीए मासकॉम, बीएफए, बीम्यूज, बीपीएड, बीएससी बायो, बीएससी मैथ और बीलिब आईएससी के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग के तीसरे दिन इन पाठ्यक्रमों में प्रमाण पत्रों के अभाव में 66 अभ्यर्थियाें को लौटा दिया गया। सोमवार को सभी आठ पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1611 टोकन वितरित किए गए। इसमें से 1544 ने अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा लिया। इसमें बीपीएड की काउंसलिंग के लिए 214 में से 21 अभ्यर्थियों को रिजेक्ट कर दिया गया, जबकि 21 अभ्यर्थियों को अधूरे प्रमाण पत्र के लिए प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें