फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। औराई विकास खंड के डेरवा-जगन्नाथपुर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर सरकारी पैसे की बंदरबांट करने और सड़कों की मरम्मत में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों का कहना था कि जल्द से जल्द सड़क न बनवाई गई तो वे आंदोलन करेंगे। मिर्जापुर-गोपीगंज मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली डेरवा-जगन्नाथपुर मार्ग पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसकी बदहाली के कारण लोगों को आए दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। गांव वालों ने बताया कि मार्ग के मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग को पत्रक देकर निर्माण की मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। विभाग की संवेदनहीनता से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ प्रर्दशन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा की विकास के नाम पर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली उक्त सड़क तीन किलो मीटर तक जर्जर हो चुकी है। इसी मार्ग से प्रतिदिन डेरवा स्थित शीतला मंदिर पर पूजा पाठ और गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। वहीं दूसरी तरफ इसी मार्ग से शवदाह के लिए जगन्नाथपुर, लाला नगर, अलमउ, अमवा के लोगों का आना जाना होता है लेकिन प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के कान में जूं नहीं रेंग रहा है। इस मौके पर बृजबिहारी यादव, गुड्डू, राहुल पाल, सुरेश यादव, राहुल गौतम, रोहित बिंद, बेचन प्रजापति, बब्बू मिश्रा, विजय यादव, लाली बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें