फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कठौता मोड़ के पास रविवार को दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे चाचा की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कोइरौना के दुलही की बारी निवासी था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के आने से पूर्व दूसरा बाइक सवार और ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गए। कोइरौना के दुलही की बारी गांव निवासी संजय शुक्ल (45) रविवार को अपने भतीजे निलेश शुक्ल के साथ गोपीगंज से वापस अपने घर जा रहा था। वह कठौता मोड़ के पास पहुंचा था कि अचानक एक बाइक सवार सामने से आ गया। दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। इससे संजय वहीं सड़क पर गिर पड़े, उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका भतीजा निलेश (22) जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनो के अनुसार संजय मुबंई में वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह दो माह पूर्व घर आया था। परिजनो के अनुसार सोमवार को उसका टिकट हो चुका था। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें