फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे की आग से पांच गांवों के 100 लोग बीमार0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के राजा तालाब तहसील के लखनपुर, मड़ौली, भुल्लनपुर, सेंट जांस कॉलोनी, चुरामनपुर गांव के पास करीब महीने भर दसों ट्रक कूड़ा प्रतिदिन जलाया जाता है। इससे उठती धुंध दुर्गंध से लोग परेशान हैं। इससे करीब 100 लोग बीमार हैं। लोगों के मना करने के बावजूद कूड़ा जलाया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लखनपुर गांव में ईंट-भट्ठे की जमीन एक व्यक्ति की है। वह गड्ढे को पाटने के लिए नगर निगम का कूड़ा उसमें गिरवा रहा है। कूड़े के गिरने से काफी दुर्गंध उठ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिसकी जमीन में कूड़ा गिर रहा है वह कूड़े के ढेर में आग लगवाता है। ग्रामीणों ने मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की है। लखनपुर के दिलीप पांडेय, आयुष, अमन, समर, कमलेश, मुन्ना राजभर, दरोगा चौरसिया आदि ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
शहर में भी जलाए जा रहे कचरे
शहरी क्षेत्र में चांदपुर, लहरतारा क्षेत्र में कचरे जलाए जाते हैं। गंदगी को जलाने से वायुमंडल में कार्बनमोनो आक्साइड की मात्रा बढ़ रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एके दुबे ने बताया कि कचरा जलना प्रतिबंधित है, लोगों पर जुर्माना भी किया गया है। नगर निगम कहीं भरने के लिए कचरा डाल सकता है, लेकिन जलाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें