ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अब समाप्ति की की ओर अग्रसर हैे। हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गई है। इंटर की परीक्षाएं भी शीघ्र समाप्त हो जाएंगी। 10वीं और 12वीं के 61000 परीक्षार्थियों के लिए जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंदों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को एनआईसी कक्ष से जोड़ा गया है, चार परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जमा करने में हिलाहवाली कर रहे हैं।
इंजीनियर जिलाधिकारी विशाख जी सभी परीक्षा केंद्रों को एनआईसी कक्ष से जोड़वाकर लगातार परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। जिससे सभी केंद्रों पर कैमरे परीक्षा के दौरान चल रहे हैं। आनलाइन व्यवस्था होने से जिलाधिकारी परीक्षा पर पल-पल निगरानी कर रहे हैं। कही भी नकल की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करा रहे हैं। इसके बावजूद चार परीक्षा केंद्र सीसीटीवी फुटेज जमा करने से कतरा रहे हैं। शेष केंद्रों ने कैमरे की फुटेज रोज जमा कर दे रहे हैं। कुछ केंद्रो से सीडी में छेड़छाड़ की बात भी सामने आई है हालांकि यह जांच का विषय है।